मंत्री जिंपा ने नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नं 2 में नई सडक़े बनाने के कार्य का किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) ।: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि चाहे नगर निगम हो या नगर सुधार ट्रस्ट हर क्षेत्र में विकास के कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का एक मात्र उद्देश्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इस दिशा में पंजाब सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। वे नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर की स्कीम नंबर 2(राजीव गांधी एवेन्यू) में नई सडक़े बनाने के कार्य का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर हरमीत सिंह औलख, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, कार्यकारी अधिकारी नगर सुधार ट्रस्ट सुरिंदर कुमार, सहायक ट्रस्ट इंजीनियर मंदीप आदिया भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट के सभी पेंडिंग विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मात्र एक वर्ष में सरकार ने प्रदेश में विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसके चलते लोगों का इस सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी तरह का कोई समझौता न किया जाए। इस मौके पर नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, चंदन लक्की के अलावा इलाके के अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here