होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़): प्रसिद्ध कैमरामैन अवतार सिंह तारी निवासी फतेहगढ़ रोड होशियारपुर की पत्नि अमरजीत कौर का 19 नवंबर को देर रात निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनके निधन पर समाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं के अलावा फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों व निर्देशकों और संगीत जगत के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। उनका संस्कार आज 20 नवंबर को दोपहर 1 बजे हरियाना रोड स्थित शमशानघाट में किया जाएगा।
प्रसिद्ध कैमरामैन अवतार तारी की पत्नि का निधन
Advertisements