सुभाष भार्गव बने पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नए अध्यक्ष

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव तथा अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव को देखते हुए पंजाब में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु किए जा रहे संगठनात्मक फेरबदल के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई द्वारा संगठन के कर्मठ इमानदार वह मेहनती कार्यकर्ता सुभाष भार्गव को पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है,

Advertisements

इससे पहले सुभाष भार्गव ने ब्लॉक कांग्रेस सेवादल कपूरथला, जिला कांग्रेस सेवादल कपूरथला के अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी निभाते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव तथा वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष की भूमिका मैं प्रदेश कांग्रेस सेवादल के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी भार्गव ने पूरे प्रदेश में यात्रा को सफल करने हेतु पंजाब के हर जिले व ब्लाक में शहरों और गांव में जाकर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,

जिसके चलते अखिल भारतीय सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई ने उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए उनको प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, इस दौरान सुभाष भार्गव ने अपनी नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग प्रदेश सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा नरेंद्र बातिश प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी विष्णु शर्मा, स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के साथ-साथ समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रदेश पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सभी सांसदों विधायकों व पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा की हाईकमान ने जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस जिम्मेदारी को मेहनत और लगन से निभाऊंगा तथा संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करेंगे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here