Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा द्वारा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धाँजलि भेंट

मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा द्वारा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धाँजलि भेंट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन विधान सभा ने मशहूर शख़्सियतों, जिनमें राजनैतिक हस्तियाँ, स्वतंत्रता संग्रामी, शहीद, खिलाड़ी और उड़ीसा रेल हादसे में जानें गंवाने वाले शामिल हैं, को श्रद्धाँजलि भेंट की। 16वीं विधान सभा के चौथे सैशन की बैठक के दौरान सदन ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के इलावा पूर्व मंत्री चौधरी सवरना राम, पूर्व डिप्टी स्पीकर जसवंत सिंह, पूर्व विधायक रुमाल चंद, स्वतंत्रता संग्रामी उजागर सिंह, शहीद मनदीप सिंह हवलदार, शहीद कुलवंत सिंह चड़िक्क, शहीद सिपाही हरकृष्ण सिंह और शहीद सिपाही सेवक सिंह, प्रसिद्ध खिलाड़ी कौर सिंह और किरण अजीत पाल सिंह, प्रसिद्ध अदाकार मंगल ढिल्लों और शहीद नायब सूबेदार बलबीर सिंह राणा को श्रद्धाँजलि भेंट की।

Advertisements

श्रद्धाँजलि भेंट करने के बाद विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सम्बन्धित परिवारों को सदन की तरफ से शौक संदेश भेजने संबंधी प्र्रस्ताव पेश किया, जिसको सर्वसहमति से स्वीकार कर लिया गया। श्रद्धाँजलि भेंट करने के दौरान दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन भी धारण किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here