पीएसपीसीएल का सीनियर कार्यकारी इंजीनियर निलंबित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के निर्देशों पर पंजाब स्टेट पावर कोरर्पोशन लिमटिड ने सीनियर कार्यकारी इंजीनियर सतीश कुमार,(कोड नंबरः108296) को ड्यूटी में कोताही और लापरवाही करने के लिए निलंबित कर दिया है। वह तकनीकी ऑडिट (इलैक्ट्रिकल)सेल-1,पटियाला में तैनात था। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि निलंबन की मियाद के दौरान मुख्य इंजीनियर/ओपरेशनज़ (सैंट्रल जोन), पी.एस.पी.सी.एल., लुधियाना, सम्बन्धित अधिकारी का मुख्यालय होगा।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को पारदर्शी ढंग से निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here