अमरनाथ यात्रा पर भंडारे के लिए ट्रक रवाना

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया: श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल द्वारा अमरनाथ यात्रा में 22वा विशाल भंडारा लगाने के लिए मार्कफेड चौक कपूरथला से सामान से लदे ट्रक को रवाना किया गया। जिसमें भंडारे में हर वह चीज जिसकी जरूरत हो वह श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल की ओर से ट्रक में रवाना की। श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल पिछले 21 वर्षों से भोले के दरबार में भोले के भक्तों की सेवा में लगा हुआ है। श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के सेवादारों ने बताया की हमारी प्राथमिकता यही होती है भोले की यात्रा करने वाले सभी भक्तों के लिए अच्छा से अच्छा भोजन रहने की व्यवस्था सबसे प्रथम कार्य है।

Advertisements

अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्रीगण को मार्गदर्शन भी किया जाता है, अमरनाथ यात्रा सदियों से चली आ रही है वहां पर केंद्र सरकार द्वारा भक्तों के लिए सुविधाओं के भंडार लगे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा को शरण बनाते हुए कई सफल कार्य की। इस अवसर पर पहुंचे श्री यज्ञदत्त जी,डॉ रणवीर कौशल, आकाश कालिया जी, रिंपी शर्मा, सुनीता, वालिया ओमप्रकाश डोगरा जी, प्रोफेसर अनुराग शर्मा, विजय अरोड़ा जी, रिकेश कुमार, अबे वधवा, हरजिंदर सिंह चाहत अरोड़ाअवतार सिंह जी, सुमित कुमार , मोहित पुरी,जसा, संदीप शर्मा, शर्मा जी, गोपी, दीपक आनंद, सिमरन अरोड़ा, सोनू कुमार, दिलबाग सिंह, राहुल शर्मा, रमण अरोड़ा, हैप्पी शर्मा,नरेश महाजन, नरेश पंडित जी, मनीष शर्मा, अनुराग, मनीष, विनोद कुमार, अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के सेवादार बॉबी शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here