ससुराल पक्ष से दुखी हरदोखानपुर निवासी चेतन ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने तीन पर मामला किया दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव हरदोखानपुर में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का समाचार है। पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि युवक ने ससुराल पक्ष से तंग आकर यह कदम उठाया है तथा उनके ऊपर कार्यवाही की जाए। मृतक की पहचान चेतन भार्गव पुत्र संजय कुमार के रुप में हुई है, जिसकी उम्र 31 साल थी व वह इंजीनियर था। चेतन के परिवार ने आरोप लगाया कि चेतन ने ससुराल पक्ष से तंग आकर यह कदम उठाया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि चेतन की शादी करीब तीन साल पहले कृष्ण नगर निवासी शिवानी के साथ हुई थी। कुछ समय तो सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद चेतन के ससुराल पक्ष ने उसे तंग परेशान करना शुरु कर दिया। जिसके चलते वह परेशान रहने लगा था। चेतन के पिता ने बताया कि कल उनका बेटा अपनी पत्नी को लेने कृष्णा नगर अपने ससुराल गया था। लेकिन वहां पर उसे बहुत जलील किया गया। जिससे दुखी होकर उसने घर आकर यह खौफनाक कदम उठाया। चेतन ने इस संबंधी सूसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने सारी बात लिखी है।

इस संबंधी जब पत्रकारों की टीम लडक़ी पक्ष का पक्ष जानने के लिए कृष्ण नगर पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था और चेतन का ससुराल पक्ष वहां से गायब था। थाना माडल टाउन पुलिस ने इस संबंधी चेतन के ससुराल पक्ष के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here