Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ने 20,000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी को किया काबू

विजीलैंस ने 20,000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी को किया काबू

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में भ्रष्टाचार ख़िलाफ़ शुरु किए अभियान के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज हंडिआया में तैनात पटवारी जतिन्दर सिंह को जसविन्दर सिंह निवासी गर्चा रोड, बरनाला से 20, 000 रुपए रिश्वत लेते काबू किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए वक्ता ने बताया कि जसविन्दर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी तरफ से हाल ही में ख़रीदी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले उक्त पटवारी ने 20, 000 रुपए रिश्वत माँगी थी।

Advertisements

वक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त पटवारी को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20, 000 रुपए रिश्वत लेते काबू कर लिया है। इस सम्बन्धित पटवारी जतिन्दर सिंह ख़िलाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here