विधानसभा गढ़शंकर के मंडल सैला खुर्द के पदाधिकारियों की सूची जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा की ओर से जारी प्रेसनोट में सैला खुर्द मंडल प्रधान जुझार सिंह मान ने ज़ोनल प्रभारी जीवन गुप्ता, जिला प्रभारी मोहन लाल सेठी, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के साथ विचार-विमर्श करके विधानसभा गढ़शंकर के सैला खुर्द मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिसमें राकेश कुमार राणा, मनोहर सिंह बिंजो, महिंदर सिंह ढिल्लों, जसपाल राणा, दलविंदर सिंह व जसबीर कौर को उप प्रधान, नंबरदार विजय कुमार व अर्जुन जोशी को महासचिव नियुक्त किया गया।

Advertisements

इसके साथ ही सतविंदर जीत सिंह, नरिंदर सिंह, कश्मीर कौर, बलवीर सिंह, गौरव शर्मा, राणा प्रेम सिंह को सचिव, कपिल गुप्ता को कैशियर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मोर्चा नियुक्तियों में पंच नरिंदर कौर को महिला मोर्चा प्रधान, धरमिंदर सिंह सोढ़ी को किसान मोर्चा, बलविंदर सिंह को एससी मोर्चा प्रधान नियुक्त किया गया।

राजेश वैद, हरपाल सिंह, अशनील राणा, पंडित गुरुदत्त, जरनैल सिंह, शम्मी चौधरी, मक्खन दास, पंच प्रेम, राणा हरयोग सिंह, परविंदर सिंह राणा, हरप्रीत सिंह, मनोज मंजू, एडवोकेट सौरव, हरप्रीत सिंह, रीता राणा को सदस्य बनाकर उन्हें पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने की बात कही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर काम करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here