ट्राइडेंट ग्रुप के पद्मश्री राजिंदर गुप्ता और वरिंदर गुप्ता की माता जी का निधन 

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। ट्राइडेंट के पद्मश्री राजिंदर गुप्ता और आईओएल के वरिंदर गुप्ता और को उस समय गहरा सदमा लगा जब आज उनकी मां माया देवी पत्नी स्वर्गीय नौहर चंद गुप्ता अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करने के बाद इस दुनिया से चल बसीं।  माता जी माया देवी के निधन की खबर सुनकर देश-विदेश के उद्योगपतियों, राजनेताओं और धार्मिक हस्तियों में शोक की लहर फैल गई।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि माता माया देवी कुछ समय से बीमार थीं।  जिसके चलते उनका इलाज सीएमसी लुधियाना में चल रहा था, जहां 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। माया देवी का अंतिम संस्कार 25 जुलाई को शाम 5:30 बजे लुधियाना के केवीएम स्कूल के पीछे सिविल लाइन श्मशान घाट में पुरे सम्मान के साथ किया गया । संस्कार में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, अधिकारी, खिलाडी और बड़ी संख्या में ट्राइडेंट समूह के सदस्यों सहित समाज के सभी वर्गों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here