Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में एक महीने की कला शिक्षा कार्याशाला का...

जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में एक महीने की कला शिक्षा कार्याशाला का महूर्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यहां जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में एक महीने की ’’कला शिक्षा कार्याशाला’’ का महूर्त किया गया जिसकी अध्यक्षता थियेटर डायरैक्टर अस्सिटैंट डायरैक्टर यूथ सर्विसिस प्रीत कोहली, म्यूज़िक डायरैक्टर व लेखक विवेक साहनी के साथ संजीव कुमार इंचार्ज प्रिंसीपल जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही ने की। यह वर्कशाप जी-20 के उद्देश्य को पूरा करने के लगाई जा रही है। यह थियेटर वर्कशाप जो कि एक महीना चलेगी, में 8वीं क्रक्षा से लेकर $1 तक के 45 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

Advertisements

इस अवसर पर संजीव कुमार इंचार्ज प्रिंसीपल ने प्रीत कोहली, विवेक साहनी तथा अशोक पुरी का स्वागत करते हुये सभी विद्यार्थियों से रूबरू किया। इस अवसर पर प्रीत कोहली ने बताया कि व्यवहारिक शिक्षा के साथ कौशल विकास के विद्यार्थी की प्राथमिकता का विषय है जिसके लिए भारत सरकार व भारतीय शिक्षा प्रणाली पूरी तरह से फिट है। इस अवसर पर वर्कशाप निर्देशक अशोक पुरी ने बताया कि वर्कशाप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण सब से प्रमुख विषय रहेगा। इस वर्कशाप के सह-निर्देशक गुरविन्दर सिंह व अमृत लाल अपनी सेवायें देंगे।

इस वर्कशाप में एक्टिंग, शूटिंग, योगा व अन्य कलाओं को सिखाने के लिए एक्सपर्ट अतिथि भी आयेंगे। विद्यालय की ओर से गणेश, सीता राम बांसल और भारत जसरोटिया ने वर्कशाप को सफल बनाने के लिए फ्री-टाईम देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में कला वर्कशाप के लिए उत्साह पाया गया। प्रोग्राम के अन्त में निर्देशक अशोक पुरी ने बताया कि इस वर्कशाप में भारत के निर्माण के लिए ’’एक धरती एक परिवार एक भविष्य’’ मिशन लाईफ, सुपर फूड व वासुदेव कुटुंबकम के सिद्धांत पर आधारित होगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here