देश की उन्नति, विकास में सहयोग देना हमारा राष्ट्रीय धर्म: राष्ट्रीय विकास पार्टी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विकास पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक में आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Advertisements

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपक सभरवाल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मल्होत्रा, राजेश वर्मा, सुखबीर सिंह मल्होत्रा, पार्षद अशोक मेहरा, महावीर दल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, आप पार्टी के नेता संदीप सैनी, भाजपा नेत्री सुरेंद्र पाल कौर सैनी, प्रमोद शर्मा, राजकुमार वर्मा, सुखदेव सिंह लक्की, जीएस भरवाल, उद्योगपति तरसेम लाल गुप्ता, सतीश नारंग, प्यारा लाल, सुदेश मल्होत्रा, राजीव महाजन, प्रदीप सदियाल, अमित गुप्ता, पवन शर्मा, निर्मल सिंह बाबा, विक्रांत शर्मा आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया और शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में भारत भूषण वर्मा ने कहा कि लाखों नौजवानों की शहादत की बदौलत हमें आजादी प्राप्त हुई है। हमारा राष्ट्रीय धर्म बनता है कि हम देश के विकास और उन्नति में अपना यथा योग्य सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here