ईश्वर के आनंद में डूबों का मन संसार में नहीं लगता: यमुना दीदी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री शिव मंदिर न्यू माडल टाउन में 34वां वार्षिक सम्मेलन एवं सर्वमूर्ति प्राणप्रतिष्ठा दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित संत समागम में स्वामी विशंभरा नंद जी ने प्रवचनों करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर साध्वी यमुना दीदी वृंदावन वालों ने भगवन्नाम संकीर्तन से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि जिसे भगवान का दर्शन हो जाए उसे किसी और का दर्शन करने की इच्छा नहीं रहती। किसी संत ने कहा है कि सहज पके सो मिट्ठा होए और इसी का अनुसरन करते हुए हमें हर समय प्रभु का नाम राम नाम का सुमिरन करते रहना चाहिए।

Advertisements

भक्ति हो तो शबरी जैसी, मीरा जैसी, सुदामा जैसी, केवट जैसी। जिन्होंने एक बार भगवान के दर्शन किए तो उनके जीवन में किसी और को देखने की इच्छा नहीं की। इसी प्रकार हमें भी भगवान का नाम निस्वार्थ भाव से जपते रहना चाहिए और एक दिन धीरे-धीरे हरी नाम संकीर्तन करते हुए भगवान को प्राप्त कर जाओगे। परमात्मा दूर नहीं है बल्कि भक्ति के मार्ग पर चलकर सरलता से भगवान के दर्शन हो जाएंगे। जिसने ईश्वर के आनंद में डुबकी लगा ली हो उसका मन संसार में नहीं लगता। इस अवसर पर स्वामी बुआ दित्ता जी ने अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने झूम-झूमकर भगवान श्री कृष्ण की जय-जयकार की।

इस मौके पर प्रधान पार्षद कमलजीत कटारिया, संरक्षक देवराज कटारिया, अशोक गुप्ता व नवीन जैरथ के अलावा महिला मंडल अध्यक्ष माता सुमित्रा वालिया, नरेश वालिया, पं. पृथ्वी चंद, सतपाल ठेकेदार, अशोक गुप्ता, संजीव गुप्ता, उमेश गुप्ता, हरमेश कुमार, सुभाष गंभीर, कमल डडवाल, नरेश गुप्टा बंटी, अशोक भाटिया, सतनाम कसाना, उमेश गुप्ता, रामस्वरुप शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here