विनोद राय इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, प्रदेश अध्यक्ष सुविंदर शर्मा ने दी जिम्मेदारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस इंटक पंजाब की बैठक पंजाब में संपन्न हुई। जिस संबंधी जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता विनोद राय ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश कमेटी का चुनाव किया गया और सभी ने सर्वसम्मति से सुरिंदर शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

Advertisements

इस चुनाव में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जिसके लिए वह प्रदेश हाईकमांड और अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा का आभार व्यक्त करते हैं। विनोद राय ने कहा कि इंटक के विस्तार एवं मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्य किया जाएगा और पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में इंटक बढ़चढक़र भाग लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here