Wednesday, October 21, 2026
Home Latest राजेंद्र राणा के नामांकन कार्यक्रम की तैयारी पूरी, लोगों में भारी उत्साह

राजेंद्र राणा के नामांकन कार्यक्रम की तैयारी पूरी, लोगों में भारी उत्साह

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा शुक्रवार 10 मई को अपना नामांकन भरेंगे और इस अवसर पर सुबह 10:00 बजे सुजानपुर में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष तौर पर शिरकत करेंगे और जन समूह को संबोधित करेंगे। यह जानकारी सुजानपुर भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने आज यहां  बताया कि राजेंद्र राणा के नामांकन समारोह को लेकर जनता में भारी उत्साह पाया जा रहा है और इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी नुक्कड़ सभाओं के दौरान भारी जन समर्थन मिल रहा है।

Advertisements

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़े लोग भी उनकी शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 10:00 बजे सुजानपुर के चिल्ड्रन पार्क के सामने रैली रखी गई है इसके बाद राजेंद्र राणा अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दूसरी तरफ राजेंद्र राणा ने आज भी अपने जनसंपर्क अभियान के तहत सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्य प्रणाली पर करारे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने वाली सुक्खू सरकार के दिन अब गिने चुने रह गए हैं और केंद्र व प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकारें बनेगी जिससे विकास को और गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here