भारत का नाम सारी दुनिया में ऊंचा करने के लिए जी-20 का विशेष योगदान है: व्योम भारद्धाज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में चल रही आर्ट-इन-ऐजुकेशन वर्कशाप में व्योम भारद्धाज (असिस्टैंट कमिशनर जनरल) बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल रंजू दुग्गल, सीनियर मोस्ट लैक्चरार संजीव कुमार, जसविन्दर सिंह पी.टी.आई तथा बी.एम.सी. के मैंबर कैप्टल लाल सिंह विशेष तौर पर हाज़र हुये।

Advertisements

आर्ट-इन-ऐजुकेशन वर्कशाप के इंचार्ज अध्यापक भारत जसरोटिया के साथ वर्कशाप कोआर्डिनेटर-कम-डायरैक्टर अशोक पुरी, सहायक कोआर्डिनेटर गुरविन्दर सिंह तथा अमृत लाल थे। इस वर्कशाप में नुक्कड़ नाटक ’’वासुदेव कुटुबंकम’’ में एक धरती, एक परिवार, पर्यावरण के अनुसार जीवन शैली तथा सुपर फूड पर आधारित अशोक पुरी का लिखा हुआ नाटक तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल तथा वर्कशाप के कलाकारों की ओर से मुख्य मेहमान को गुलदस्ते दिये गये। इस अवसर पर मुख्य मेहमान ने सम्बोधन करते हुये बताया कि आज के समय में भारत का नाम सारी दुनिया में ऊंचा करने के लिए जी-20 का विशेष योगदान है। उन्होंने बताया कि समूह मानवता तथा संयुक्त परिवार के महत्ता के साथ हमारी तथा मानव जाति की सभी समस्यायें समाप्त हो जायेंगी। उन्होंने सभी कलाकारों को उच्च स्तरीय जीवन जांच तथा अच्छे खाने को आधार बनाने की अपील की। इस अवसर पर निर्देशक अशोक पुरी ने मुख्य मेहमान व्योम भारद्धाज तथा प्रिंसीपल रंजू दुग्गल का विशेष तौर से धन्यवाद किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here