‘डूबे पंजाब’ के लिए हमेशा याद की जाएगी ‘आप’: अरविंद केजरीवाल 

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि पंजाब दूसरी बार बाढ़ की चपेट में है लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री अपने हाईकमान के लिए दूसरे राज्यों का दौरा कर रहे हैं। आज यहां जारी एक बयान में श्री खन्ना ने कहा कि प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी को इसलिए वोट दिए थे कि शायद यह पार्टी प्रदेश की भलाई कर सकें पर मुख्यमंत्री की कारगुजारी देखकर लगता है कि शायद वह यह बात अपने मन में ठान कर बैठे हैं कि पंजाबियों ने उनको केजरीवाल की चापलूसी करने के लिए वोट डाले थे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि राज्य को दूसरी बार इस भयानक बाढ़ का सामना करना पड़ा है क्योंकि राज्य की बागडोर गलत हाथों में चली गई है और मुख्यमंत्री पंजाब और पंजाब के लोगों को बाढ़ से होने वाले नुकसान से नहीं बचा पाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा समय रहते नदियों की हालत देखकर उचित कदम उठाए गए होते तो पंजाबियों को दूसरी बार इस आपदा का सामना करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। खन्ना ने कहा कि आप सरकार की बेशक कोई उपलब्धि नहीं है, लेकिन पंजाब को बार-बार डुबाने के लिए पंजाबी इसे ताउम्र याद रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here