Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh मशहूर होम फर्निशिंग ब्रांड माईट्राइडेंट ने अभिनेत्री करीना कपूर को ब्रांड एंबेसडर किया घोषित

मशहूर होम फर्निशिंग ब्रांड माईट्राइडेंट ने अभिनेत्री करीना कपूर को ब्रांड एंबेसडर किया घोषित

पंजाब/चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। 2 बिलियन अमरीकी डालर की अग्रणी वैश्विक कंपनी और देश की बड़ी औद्योगिक इकाई ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख होम फर्निशिंग ब्रांड माईट्राइडेंट MyTrident, ने आज नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित अंदाज़ होटल में हुए एक सम्मलेन दौरान प्रसिद्ध अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया और साथ ही अपने फॉल-विंटर’23 कलेक्शन का लॉन्च किया। तेजी से विस्तार कर रहे रिटेल और ई-कॉम ब्रांड माईट्राइडेंट ने हर भारतीय घर में सुलभ विलासिता प्रदान करने की दृष्टि से अपने परिवार में ब्लॉकबस्टर सेलिब्रिटी का स्वागत किया।

Advertisements

इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए, करीना कपूर खान ने कहा, मुझे माईट्राइडेंट के साथ जुड़कर बेहद खुशी हो रही है। माईट्राइडेंट की होम फर्निशिंग कलेक्शन की विस्तृत श्रृंखला, इनोवेटिव डिजाइन और प्रीमियम फ़िनिश के लिए जानी जाती है जोकि व्यक्ति के सच्चे स्वभाव को प्रदर्शित करती हैं और किसी भी घर के लिए एकदम सही मूड सेट करती हैं। माईट्राइडेंट की होम फर्निशिंग कलेक्शन में हर शैली और हर घर के लिए कुछ न कुछ उपयुक्त है।”

इस मौके पर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजिंदर गुप्ता ने कहा कि “हम माईट्राइडेंट MyTrident परिवार में करीना कपूर खान का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित और रोमांचित हैं। उनमें शालीनता, प्रतिभा और सापेक्षता का असाधारण मिश्रण है जो उन्हें हमारे ब्रांड के लिए एक आदर्श चेहरा बनाता है। उनकी सोच व उनके मूल्य हमारे  ब्रांड  की  लिविंग स्पेस में नए सिरे से संवारने की न स्रिर्फ प्रतिबद्धता को प्रद्रर्शित करता हैं बल्कि वे स्वागतयोग्य व  आरामदायक भी हैं। उन्होंने कहा कि अपने उत्पादों में उत्कृष्टता और नवाचार लाने के लिए हम हमेशा से प्रयासरत रहें हैं और हमें विश्वास है कि करीना का प्रभाव हमें  वैल्यू  प्रदान करने के हमारे ब्रांड के नैरेटिव को और आगे बढ़ाने में मदद करेगा।”

करीना कपूर खान ‘घर घर में माईट्राइडेंट MyTrident’ के हमारे दृष्टिकोण को साकार करने और देश भर में 10,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स  तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । हमारा  लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 तक 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व पार करना है।

2014 में भारत में अपनी यात्रा शुरू करते हुए, माईट्राइडेंट MyTrident आज पूरे भारत में होम फर्निशिंग और (HORECA) होटल, रेस्तरां और केटरिंग में अग्रणी ब्रांड में से एक है। इसकी वृद्धि रिटेल टचप्वाइंट की संख्या को दोगुना करने, नई श्रेणियां को जोड़ने और उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों के आधार पर अपनी रेंज में विविधता लाने से प्रेरित हुई है। वर्तमान में, माईट्राइडेंट के 3,500+ रिटेल टचप्वाइंट का नेटवर्क है, जिसमें पूरे भारत में 50 एक्सक्लूसिव स्टोर भी शामिल हैं।

माईट्राइडेंट MyTrident के बारे में:

माईट्राइडेंट,  ट्राइडेंट ग्रुप का अग्रणी ब्रांड है जो शानदार और प्रीमियम घरेलू होम फर्निशिंग में विशेषज्ञता रखता है। माईट्राइडेंट लग्जरी, प्रीमियम से लेकर रोजमर्रा के सभी क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करती है। डिजाइन,  इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी से, माईट्राइडेंट घरेलू कपड़ा उद्योग में नये मानक स्थापित कर रहा है।

ग्राहकों की मांगों पर विशेष ध्यान देने के साथ, माईट्राइडेंट बेड शीट्स , टोवेल्स, लग्जरी गलीचे, बाथ रोब्स सहित और बहुत उत्कृष्ट उत्पादों की एक श्रृंखला को प्रदान करता है। ग्राहकों को आराम, स्टाइल और सुंदरता का एक अद्वितीय एहसास प्रदान करने के लिए प्रत्येक उत्पाद की सटीकता और विवरण पर ध्यान देते हुए  तैयार किया जाता है। माईट्राइडेंट के उत्पाद देश के सभी प्रमुख होटलों में इस्तेमाल किये जाते आये  हैं। आसान ऑनलाइन शॉपिंग के अनुभव के लिए माईट्राइडेंट  के उत्पाद https://www.mytrident.com/ पर भी उपलब्ध हैं । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here