टांडा में लगाया था जाम: रसूलपुर सहित करीब 50 लोगों पर मामला दर्ज

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: रिषीपाल। श्री हरगोबिंदपुर मुख्य मार्ग पर ब्यास दरिया पुल पर धरना लगा कर ट्रैफिक जाम करने वाले अकाली लीडरशिप व कार्यकर्ताओं के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना मुखी प्रदीप सिंह की ओर से की गई इस कार्यवाई अनुसार 24 पहचाने गए व 25 अज्ञात व्यक्तिओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्यवाई अनुसार पुल पर जाम लगा कर ट्रैफिक में विघन डालने से आम जनता , बीमार व्यक्ति, स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थी, राहगीरों को तंग परेशान करने के साथ साथ आम जनता की जान जोखि़म में डालने व डीसी होशियारपुर के हुक्मों की पालना ना करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements

hiwi cycle

पुलिस ने यह मामला अरबिंदर सिंह रसूलपुर, कमलजीत सिंह कुलार, बीबी सुखदेव कौर सल्लां, जथेदार तारा सिंह, मंजीत सिंह दसूहा,सुखविंदर सिंह मूनक, सरबजीत सिंह, करम सिंह जोहलां, कमलजीत सिंह तुली, सरपंच गुरदयाल सिंह, निर्मल सिंह तुली, गुरनाम सिंह, अजीत सिंह तलवंडी डड्डियां, लक्की बस्ती बोहड़ , वरिंदर सिंह जिआनत्था, सरपंच संतोख सिंह मानपुर, इकबाल सिंह बिट्टा, कुलदीप सिंह मद्दा , संजीव कुमार संजू, गुरविंदर सिंह , कुलजीत सिंह , जथेदार राजिंदर सिंह , परमिंदर सिंह चौहान , गुरधयान सिंह मंड व 25 अज्ञात व्यक्तिओं के खिलाफ दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here