कैबिनेट मंत्री जिम्पा के घर के आगे किसानों का तीसरे दिन का धरना सम्पन हुआ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के आवाहन पर कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा के घर के आगे किसानों का तीसरे दिन का धरना सम्पन हुआ। इस धरने में बड़े स्तर पर किसानों ने तथा महिला किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों में बहुत जोश और गुस्सा था कि कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने घर से बाहर निकल कर उनका हाल चाल तक नहीं पूछा। वे यह बात भूल गये हैं कि जो उनको सीढ़ी पर चढ़ा सकते हैं वे लोगों को नीचे उतारते भी आये हैं। अगर सरकार ने किसानों द्वारा बाढ़ पीढ़ितों के लिए रखी गई मांगें जल्दी नहीं मानी तो संयुक्त किसान मोेर्चे को कड़ा संघर्ष करने का फैसला लेना पड़ेगा। आज का धरना हरबंस सिंह संघा, चंचल सिंह पम्मा, दविन्द्र सिंह कक्कों, इकबाल सिंह सरपंच, भुपिन्द्र सिंह भूंगा तथा अवतार सिंह पलाकी की अध्यक्षता में दिया गया।

आज मुकेरियां, हाजीपुर तथा पठानकोट से बड़ी संख्या में महिलायें तथा किसान इस धरने में शामिल हुए। जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में इनके संगठन के गुरदीप सिंह हाजीपुर, अमरीक सिंह पठानकोट, अवतार सिंह बलाकी तथा मनप्रीत सिंह लाडा उच्ची बसी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस धरने में गुरमेश सिंह ए.आई.ए.डब्लयू.यू, गुरबख्श सिंह सूस ए.आई.के.ओ, हरबंस सिंह संघा किसान कमेटी दोआबा, दविन्द्र कक्कों जम्हूरी किसान सभा, इकबाल सिंह ढॅडे भाकियू दोआबा, भुपिन्द्र सिंह भूरा किर्ती किसान यूनियन तथा अवतार सिंह पलाकी दोआबा किसान कमेटी पंजाब ने संबोधन किया। अंत में जंगवीर सिंह चौहान ने संबोधित किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here