अप्रैल 2022 से अब तक पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं: ईटीओ

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के नौजवानों को रोजग़ार मुहैया करवाने के साथ-साथ खाली पदों को भरकर सरकारी संस्थाओं की कार्यकुशलता में वृद्धि करने के किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत अप्रैल 2022 से अब तक पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) और पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल) द्वारा 4151 नयी भर्ती की गई हैं।

Advertisements

ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने यहाँ जारी प्रैस बयान में यह खुलासा करते हुए कहा कि पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अप्रैल 2022 से सितम्बर 2023 तक कुल 4087 योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए। उन्होंने बताया कि इस प्रयास को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 23 सितम्बर को करवाए गए समागम के दौरान 51 इलैक्ट्रिकल काडर और 13 सिविल काडर के सहायक इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह सभी भर्ती पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के द्वारा की गई हैं। उन्होंने कहा कि नये भर्ती किये गए 64 सहायक इंजीनियरों की भर्ती ग्रैजुएट ऐप्टीट्यूड टैस्ट (गेट) के आधार पर की गई है, जोकि राष्ट्रीय स्तर पर पारदर्शी ढंग से करवाई जाती है। हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बिजली विभाग में भर्ती के विवरण देते हुए बताया कि पिछले डेढ़ साल के दौरान दी गईं कुल नौकरियों में से 2825 नौकरियाँ सीधी भर्ती के द्वारा और 578 नौकरियाँ तरस के आधार पर पी.एस.पी.सी.एल. में दी गईं, जबकि 748 नौकरियाँ पी.एस.टी.सी.एल द्वारा सीधी भर्ती के द्वारा दी गईं। 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहाँ पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड अलग-अलग श्रेणियों के एक करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के घरों को रोशन कर रही है, वहीं पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड मानक ट्रांसमिशन मुहैया करवाने के साथ-साथ बिजली के ट्रांसमिशन के नुकसान को काबू करने और घटाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इन कॉरपोरेशनों द्वारा पारदर्शी ढंग से की गई भर्ती के स्वरूप बिजली विभाग की कार्यकुशलता में कई गुना वृद्धि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here