Monday, October 26, 2026
Home Himachal हमीरपुर में पागल कुत्ते का आतंक, बच्ची सहित 8 को काटा

हमीरपुर में पागल कुत्ते का आतंक, बच्ची सहित 8 को काटा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हमीरपुर नगर में पागल कुत्ते ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास बच्ची सहित 8 लोगों  को काट कर घायल कर दिया। करीब आधे घंटे तक  इस पागल कुत्ते के आतंक से हर कोई सहमा रहा। इसके बाद कुछ युवकों ने इसे घेर कर मार डाला। 

Advertisements

नगरपरिषद के कर्मचारियों ने कुत्ते को यहां से उठवा दिया।  लोगों ने बताया कि सबसे पहले इस कुत्ते को इमरजेंसी गेट पर देखा गया, जहां इसने कई कुत्तों पर हमला करके उन्हें घायल किया। इसके बाद इसके रास्ते में कोई भी व्यक्ति आया उसे यह घायल करता ही चला गया।  लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस संबंध में उचित कदम उठाया जाए। हमीरपुर नगर में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है । सुबह की सैर को निकलने वाले नागरिक भी इन आवारा कुत्तों से परेशान हैं। अब पागल कुत्ते का मामला सामने आने से लोगों में दहशत और बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here