सभी दानों में अभयदान सर्वश्रेष्ठ है: जैन मुनि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघ शसता शासन प्रभाकर पूज्य गुरुदेव सुदर्शन लाल जी महाराज के शिष्य मनोहर विख्यानी श्री नरेश मुनि जी की आज्ञा अनुवर्ती प्रवचन प्रभाकर पूज्य गुरुदेव श्री रोहित मुनि जी महाराज ने जैन उपासरा में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी में गुरु का बहुत ऊंचा स्थान है। गुरु गिरते हुए को थाम लेते हैं, मुर्दे में जान डाल देते हैं तथा अंधों को ज्ञान रुपी रोशनी देते हैं।

Advertisements

उनकी सेवा करने वाला कभी खाली नहीं रहता है। उन्होंने उपस्थिति को गुरु सेवा को जीवन में अपनाकर जीवन सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर युवा तपस्वी श्रेयांस मुनि जी ने कहा कि अभयदान सभी दानों से सर्वश्रेष्ठ माना गया है। दान को मुक्ति का दरवाजा बताते हुए उन्होंने कहा कि गुप्ता दान करने वाला समय आने पर र्क गुणा धन प्राप्त करता है। गुप्त ख्जाना उसी को प्राप्त होता है, जो गुप्तदान करता है। धर्म सभा में हरियाणा के गुमाना, पानीपत के गुरुभक्तों ने भी लाभ लिया।

इस मौके पर कपड़ा एसोसिएशन होशियारपुर के सदस्यों ने भी प्रवचन सभा में पहुंचकर धर्म लाभ लिया और गुरुदेवों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here