योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में धार्मिक कार्यक्रम का किया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस मौके पर भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए आश्रम के आचार्य चंद्र मोहन जी ने कहा कि गुरु शब्द में ईश्वर छुपा हुआ है| इसीलिए योग में गुरु को बहुत महत्व दिया गया है| योगीराज सतगुरु देव चमन लाल जी महाराज कहा करते थे कि गुरु भी योग्य होना चाहिए| अज्ञानी गुरु जीवन को नाश कर देता है| वह शिष्य को उल्टी विद्या देता है जिस पर चलकर शिष्य अंधकार में डूब जाता है | उन्होंने कहा कि गुरु ईश्वर से युक्त होना चाहिए | उसको भगवान से शक्ति प्राप्त होती है| गुरु योगी  होना चाहिए| जो माया से जुड़ा होगा वह तो भ्रम में ही डालेगा| वह गलत रास्ते की तरफ ले जाता है जिससे शिष्य ईश्वर से दूर चला जाता है| इसके अतिरिक्त गुरु के यम नियम परिपक्व होने चाहिए | तभी शिष्य के लिए आदर्श बन सकेगा| अगर गुरु लोभी है उसमें संतोष नहीं है तो वह शिष्य को क्या शिक्षा देगा | सुख दुख मान अपमान में गुरु एक समान रहते हैं| शिष्य उनसे देखकर बहुत कुछ सीख लेता है|

Advertisements

जब हम गुरु की महिमा गाते हैं तो उस गुरु की महिमा करते हैं जिसका जीवन योग के अनुसार होता है| संसार में सूरज के चलते प्रकाश होता है| सूर्य के डूब जाने पर अंधेरा छा जाता है| इसी तरह गुरु सूर्य के समान है| वह हमारे जीवन में प्रकाश को भर देते हैं| गुरु हमारी रक्षा करते हैं| गुरु हमारे जीवन को अनुशासित करते हैं तथा शिष्य को गलतियां करने से बचाते हैं| गुरु रंगरेज हैं| वह हमारे जीवन को सुंदर रंग देते हैं| गुरु ही हमें मुक्ति के द्वार तक ले जाते हैं| गुरु के बिना मुक्ति संभव ही नहीं है| गुरु हमारे मार्गदर्शन है| मुसीबत के समय जब हम गुरु को याद करते हैं तो वह पल  भर में हमारी मदद के लिए आ जाते हैं| ईश्वर तो सबके पास है लेकिन ज्ञान केवल गुरु ही देते हैं | मनुष्य का धर्म ही ज्ञान प्राप्त करना है| गुरु हमारे मन को टिकाने  के लिए एक स्वरूप देता है| ईश्वर तथा गुरु एक समान है| लेकिन ईश्वर निराकार है जबकि गुरु अंदर से निराकार है| गुरु हमारे लिए एक सहारा है जो लोगों को नहीं बल्कि भक्तों को दिखाई देता है| जो संसार की रचना कर सकता है वह  कुछ भी करने में सक्षम है| गुरु चाहे लाख हमें अपने से दूर करें लेकिन हमें गुरु का द्वार कभी नहीं छोड़ना चाहिए | हमारी गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा होनी चाहिए| तभी हमारा जीवन सफल हो सकता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here