कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की अगुवाई में 25 लाख से होगा बीरबल नगर की सडक़ों का कायाकल्प: पार्षद मेहरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई एवं कुशल मार्गदर्शन में शहर में विकास कार्य गतिमान हैं तथा जल्द ही होशियारपुर की तस्वीर बदलने वाली है। इसके लिए श्री अरोड़ा बधाई के पात्र हैं और शहर निवासी सदैव उनके आभारी रहेंगे।

Advertisements

यह विचार बीरबल नगर निवासियों ने सडक़ कार्य शुरु होने पर व्यक्त किए। इस मौके पर श्री अरोड़ा के भाई शादी लाल एवं पार्षद अशोक मेहरा की मौजूदगी में बीरबल नगर निवासी सतीश पुरी ने कार्य का शुभारंभ करवाया।

इस मौके पर पार्षद मेहरा ने बताया कि श्री अरोड़ा की अगुवाई में बीरबल नगर की सडक़ों के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे ताकि वार्ड वासियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इस अवसर पर सुभाष चंद्र गांधी, रविंदर वर्मा, सोनू अरोड़ा ,संजीव वर्मा, मनोरंजन कालिया, पंकज सूद, अभिनव शर्मा, प्रवीण कुमार आदि मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here