लिट्ल जीनीयस स्कूल में दुर्गा पूजा का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया गया

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः ध्रुव नारंग। पंजाब रोपड़ के लिट्ल जीनीयस स्कूल में दुर्गा पूजा का त्योहार बहुत धूम- धाम से मनाया गया। इसमें स्कूल के बच्चे नौ देवियाँ, हनुमान जी और भैरों की पोशाकें पहन कर आए। उनकी मनमोहक झाकियों ने सभी का मन मोह लिया। सभी किरदार अपने आप में साक्षात भगवान के रूप लग रहे थे।

Advertisements

बच्चों ने दुर्गा पूजा संबंधित गतिविधियों का आनंद लिया। अध्यापिकाओं ने नौ देवियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बच्चों के ज्ञान में वृद्धि की। इस मौके पर आदरणीय मुख्य प्रबन्धक गुणवंत कौर और सबा भूपिन्द्र सिंह व माननीय प्रबन्धक गुरप्रीत माथुर जी ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी धर्म एक समान और हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here