रीहल परिसर में लगाया गया खून दान कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव: मेजर चन्नण सिंह जी की याद में उनके सपुत्र सरदार हिम्मत सिंह एवं पौत्र कर्मवीर सिंह की ओर से द होशियारपुर हायकर्स ट्रैक्स एवं रियल परिसर के सभी दुकानदार भाइयों के सहयोग से पहला खून दान कैंप लगाया गया। नरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए धामी मेडिकोज के हरजिंदर सिंह धामी ने विशेष सहयोग दिया। हिम्मत सिंह ने बताया कि भारतीय सेवा से सेवा मुक्त मेजर चन्नण सिंह की ओर से रीहल परिसर की स्थापना 1992 में की गई थी।

Advertisements

12 अक्टूबर 2022 को चन्नण सिंह प्रभु चरणों में विलीन हो गए थे। उनकी याद को समर्पित यह खून दान कैंप लगाया गया। जिसमें भाई कन्हैया ब्लड बैंक, मॉडल टाउन होशियारपुर का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में 38 यूनिट खून मानवता की सेवा में समर्पित किया गया। इस मौके अन्य के अलावा प्रीत कोहली सहायक डायरेक्टर यूथ सर्विसेज होशियारपुर, गुलशन कुमार एएसआई, गुरविंदर सिंह सहायक टाउन प्लानर होशियारपुर, राजेंद्र कुमार, दलविंदर सिंह धामी, एवं अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here