Saturday, October 24, 2026
Home National दीपावली की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई: लक्ष्मीकांता चावला 

दीपावली की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई: लक्ष्मीकांता चावला 

फिरोजपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। हमें खुशी है कि आज हमारा दीपावली का त्यौहार पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। जहां जहां भारतवासी बसे हैं वहां की तो स रकारें भी दीपावली मना रही है। मेरी सभी भाई बहनों से प्रार्थना है कि दीपावली के दिन यह याद रखें कि यह दीप जलाने के साथ ही उन लोगों के घरेां में खुशी लाने का पर्व है जिनको ईश्वर ने आर्थिक साधन नहीं दिए। एक दिन वहां भी जलाना है जिन घरों में अंधेरा है।

Advertisements

अफसोस यह है कि खुशियों के त्यौहार को भी कुछ लोग जुआ, नशा, शराब और उसके साथ लड़ाई झगड़ों में फीका कर देते हैं। दीपावली के साथ जुए का शराब का और लड़ाई झगड़े का कोई संबंध नहीं। दीपावली के बाद हमने राम राज्य लाना है, जहां किसी भी प्रकार की कोई सामाजिक बुराई नहीं होगी। उसके लिए हमें योग्य नागरिक बनने का संकल्प लेना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here