गऊ पूजन एवं पौधारोपण करके रेनू अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद के प्रांत कनवीनर व रोटरी आई बैंक एवं कार्निया ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा की धर्मपत्नी रेनू अरोड़ा ने गऊ पूजन एवं पौधारोपण करके अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि उनके परिवार में हर खुशी के मौके को गऊ पूजन एवं पौधारोपण करके मनाया जाता है तथा यही हमारे धर्म ग्रंथों का भी उपदेश है।

Advertisements

इस अवसर पर रेनू अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का फर्ज है और इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना एवं पौधों की देखभाल करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने समाज को संदेश दिया कि अपने खुशी के मौके गऊ सेवा, मानव सेवा एवं पर्यावरण सेवा करके मनाएं तथा अपनों की याद में एक पौधा जरुर लगाएं व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here