70वे अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह की सभी को हार्दिक शुभकामनायें

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 14 से 20 नवम्बर तक भारत मे चल रहे सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष मे होशियारपुर मे विभिन्न जगह पर जिलाध्यक्ष अनिल सूद की अध्यक्षता मे मनाया जा रहा है। जिसमे विशेष रूप से पंजाब प्रधान बलराम दास बावा अमृतसर व दातारपुर से आये वरियाम सिंह रिटायर असिस्टेंट रजिस्ट्रार व स्वयं सहायता समूह विशेषयज्ञ ज्योति शर्मा लुधियाना ने महिलाओ को आत्म निर्भर बनने के बारे मे मिलकर समूह मे काम करने के बारे मे सभी बारीकीयों में विस्तार से चर्चा की गई। धन्वंतरि वैद मण्डल के प्रमुख सुमन सूद व उनकी टीम को समूह व समिति के गठन के बारे मे विस्तार से बताया गया।

Advertisements

सहकारिता को जन-जन की सहभागिता का प्रयास हम सभी को मिलकर करना होगा। अनुराग कालिया महिलाओ के आत्म निर्भर से देश आगे बढ़ेगा। अनिल सूद सुन्दर नगर की महिलाओ का स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। जिसका नाम महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह रखा गया। सर्व समती से बहन काजल को प्रधान वीणा को महामंत्री आरती को कोषाध्यक्ष समूह का सभी 15 महिलाओ ने चुना ज्योति शर्मा जी ने इनको प्रशिक्षण के लिए आने वाले समय मे खुद सुन्दर नगर मे रह कर साथ रह कर करने का कहा अनिल सूद जी ने फ्री कानूनी सहायता के लिए समूह की महिलाओ को आश्वाशन दिया। बैठक मे जिला महामंत्री अनुराग कालिया, चेतन सूद प्रान्त कोषाध्यक्ष, डॉ दलीप सुन्दर नगर, सुखविंदर सिंह चबेवाल अन्य कार्यकर्त्ता मज़ूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here