Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh कौंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर पीएसईबी द्वारा ‘पंजाब मुख्यमंत्री राहत फंड’ में 7.63...

कौंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर पीएसईबी द्वारा ‘पंजाब मुख्यमंत्री राहत फंड’ में 7.63 लाख रुपए का योगदान

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को वित्तीय राहत देने के लिए कौंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर्ज़ पी. एस. ई. बी. द्वारा बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ को पंजाब मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए 5 लाख रुपए के चैक सौंपा गया। कौंसिल द्वारा नवंबर 2023 के महीने के दौरान इस राहत फंड में कुल 7 62,500 रुपए का योगदान डाला गया है। 

Advertisements

कौंसिल की तरफ से किये गए इस यत्न की सराहना करते हुये बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत फंड में ऐसा योगदान राज्य के लोगों को ज़रूरत की क्षण के दौरान समय पर सहायता प्रदान करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि पी. एस. ई. बी. के जूनियर इंजीनियरों की तरफ से राज्य में बिजली के बुनियादी ढांचे की मज़बूती के लिए डाले योगदान से सभी अवगत हैं और कौंसिल द्वारा किया गया यह प्रयास दूसरों को भी प्रेरित करेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here