Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सरकार ने लाडोवाली टोल प्लाजा का 30% रेट बढ़ा कर पंजाब वासियों...

सरकार ने लाडोवाली टोल प्लाजा का 30% रेट बढ़ा कर पंजाब वासियों को दिया बदलाव का तोहफा: नई सोच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच संस्था की एक मीटिंग संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टु की अध्यक्षता में हुई जिसमें लुधियाना स्थित लाडोवाली टोल प्लाजा के रेट 30 प्रतिशत बढ़ाने की कड़ी निंदा की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जिन टोल प्लाजाओं की मुनियाद खत्म हो चुकी थी को बंद करवा के झूठी वाह-वाही लेकर लोगों को गुमराह कर रही है, अगर सही मायनों में लोगों को टोल प्लाजा की सहुलियत देना चाहती है तो पंजाब सरकार कोशिश करके लाडोवाली टोल प्लाजा बंद करवाये। तब माना जायेगा कि पंजाब सरकार ने आम आदमी खास कर के लुधियाना में जाकर ईलाज करवाने वाले मरीज लोगों के बारे में कुछ सोचा है।

Advertisements

उन्होने कहा कि बंद करवाना तो दूर की बात उल्टा रेट बढ़ दिया गया है, पहले जहां एक तरफ के 165 रु लगते थे उसे बढ़ा कर अब 215 रु कर दिया गया है और चुप-चाप से रात 12 बजे से नये रेट लागू कर ठेकेदारों को लाभ दिया गया है जो कि बदलाव का एक संकेत है। संस्था सदस्यों द्वारा केन्द्र सरकार से भी अपील की जाती है कि लाडोवाली टोल प्लाजा जो कि कई सालों से लगा हुआ है और काफी हद तक ठेकेदारों द्वारा पैसे बसूल कर लिये गये हैं, इसकी मुनियाद की अवधि को खत्म कर लोगों को सहूलत दे ताकि लोगों को टोल प्लाजा से राहत मिल सके।

मौके पर जनरल कैटागरी के अध्यक्ष कपिल देव पराशर, भारत विकास परिषद के प्रांतीय कनवीनर संजीव अरोड़ा, कृष्ण अरोड़ा, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, हरीश गुप्ता, मधूसूदन तिवारी, अमन सेठी, इन्द्रजीत, सोनू टण्डण, लक्ष्मी गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, नीरज गैंद, मयंक,शिवम गैंद, जतिन, साहिल पनेसर, आदित्य राजपूत आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here