Saturday, October 24, 2026
Home National विकसित भारत संकल्प यात्रा दरकोटी और बारीं पहुंची

विकसित भारत संकल्प यात्रा दरकोटी और बारीं पहुंची

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को  सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र  की ग्राम पंचायत टपरे के दरकोटी और ग्राम पंचायत बारीं  के टौनी देवी कस्बे में पहुंची। यात्रा की अगुवाई जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी , समाजसेवी एवं भाजपा नेता विजय बहल  टपरे पंचायत के प्रधान दीवान चंद , उप प्रधान मदन लाल , ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर तथा अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने की । 

Advertisements

भाजपा नेता विजय बहल ने बताया कि  इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की लाभकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाना है। तीन राज्यों में खिले कमल के बाद लोगों का भाजपा के प्रति और विश्वास बढ़ा है। विजय बहल ने कहा कि पीएम जन धन योजना, पीएम सुरक्षा योजना, पीएम जीवन ज्योति योजना , अटल पेंशन योजना,  सुकन्या समृद्धि योजना, 5 नए मेडिकल कॉलेज, वंदे भारत ट्रेन , फोरलेन  इत्यादि योजनाओं का लाभ प्रदेश के हजारों लोगों को मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दो पंचायतों को कवर किया जा रहा है। 

इस यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग तथा बैंकिंग विभाग की टीमें भी अपना सहयोग दे रही है। इस मौके पर लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है और आभा कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का लाभ हिमाचल को भी बराबर मिल रहा है। हिमाचल में 1.4 लाख महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं  जबकि 2.12 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हिमाचल में 24 हजार से अधिक आवासों का निर्माण किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here