Friday, October 30, 2026
Home Latest ईडी केजरीवाल और के कविता खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट कर सकती हैं दायर

ईडी केजरीवाल और के कविता खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट कर सकती हैं दायर

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और के कविता के खिलाफ ईडी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर सकती हैं। यह जानकारी सुत्रों के हवाले से आई हैं। इस सबंधी जांच एजेंसी का कहना हैं कि केजरीवाल को नई शराब नीति 2021-22 को तैयार करने और लागू करने के लिए साउथ ग्रुप से रिश्वत के रुप में कई करोड़ रुपए मिले है।

Advertisements

एएसजी एसवी राजू ने राउज एवेन्यू कोर्ट में बताया था कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए साउथ ग्रुप के लिए कुछ आरोपियों से 100 करोड़ रुपए की मांग की थी। केजरीवाल के मामले में कोर्ट में सुनवाई कल यानी 10 मई को होगी। अब देखना ये होगा कि केजरीवाल को जमानत मिलती हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here