बारीं पंचायत की 107 वर्षीय बर्फी देवी का हुआ निधन 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रजनीश शर्मा। ग्राम पंचायत बारी के महाड़े  गांव  की 107 वर्षीय बर्फी देवी का निधन हो गया है। पारिवारिक सदस्यों ने गुरुवार को सम्मानपूर्वक उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में लोग बारी स्थित मोक्षधाम में दिवंगत शरीर के अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहे। बुजुर्ग बर्फी देवी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी लेकिन वह हर आने जाने वाले को पहचान कर बात कर लेती थी। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे अचानक वह इस संसार को छोड़ विदा हो गई।

Advertisements

102 वर्ष की उम्र में निकल आए नए दांत

स्वर्गीय बर्फी देवी के पौत्र संजीव  चौहान ने बताया कि उनकी दादी हमेशा स्वस्थ रही। जब इनकी उम्र 102  वर्ष हुई तो इनके नए दांत निकल आए थे। 107 वर्ष की आयु में भी वह मानसिक रूप से स्वस्थ थीं तथा सभी से बात कर लेती थीं। पिछले सप्ताह पड़ौस में एक शादी समारोह में आने वाला प्रत्येक ग्रामीण इनसे मिलकर गया। 

एक बेटे और बेटी की हो चुकी मौत

मृतक बर्फी देवी के बेटे रघुबीर सिंह चौहान ने चिता को मुखाग्नि प्रदान की। रघुबीर सिंह ने  बताया कि उनके भाई  मेहर सिंह चौहान तथा एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है।  उन्होंने बताया कि उनकी माता बर्फी देवी के पौत्र सुनील चौहान आर्मी में कर्नल है जबकि राजीव चौहान वेटनरी विभाग में कार्यरत है। इसके अलावा एक अन्य पौत्र संजीव चौहान सहकारी समिति के सचिव पद पर कार्यरत है। 5 पौत्रियों की शादी हो चुकी है और इसके अलावा परिवार में उनके 4 प्रपौत्र भी हैं।

बर्फी देवी के परिवार से बारी पंचायत को मिले दो महिला प्रधान 

ग्राम  पंचायत  बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि स्वर्गीय बर्फी देवी स्वतंत्र विचारों की महिला थी। यही वजह है कि  ग्राम

पंचायत बारीं को इस परिवार से विद्या देवी (बहू ) तथा बबीता चौहान (पौत्र  बहू)  के रूप में दो महिला प्रधान मिले हैं। इसके अलावा इनकी बहू विद्या देवी पंचायत समिति सदस्य भी रही।

निधन पर जताया शोक

स्वर्गीय बर्फी देवी  के निधन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल , सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, समाजसेवी विजय बहल ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर, उप प्रधान सुमेश कुमार, पूर्व प्रधान जगदीश चौहान, देश राज चौहान, सरवन चौहान  , ग्राम पंचायत टपरे के प्रधान दीवान चंद, पूर्व प्रधान रजनीश कुमारी चौहान इत्यादि ने गहरा शोक जताया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here