हरियाणा रोड स्थित गौशाला के प्रांगण में राधा कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए होगा भूमि पूजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिंदू धर्म में भूमि पूजन का विशेष महत्व होता है। भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले भूमि पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। आज भी भूमि में निर्माण कार्य शुरू करने से पहले भूमि पूजन किया जाता है। इसी के चलते श्री हिन्दू गौ रक्षिणी सभा रजि हरियाणा रोड होशियारपुर स्थित गौ शाला के प्रांगण में राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण का समस्त मंडली द्वारा किया जायेगा।

Advertisements

जिसमें नरिंन्द्र कुमार व उनकी पत्नी गीता रानी व भूपिंदर कुमार  द्वारा भूमिपूजन का आयोजन किया गया। प्रधान विजय अग्रवाल, विनोद कपूर, सुनील कपूर, प्रदीप कपूर, बी डी सूद, प्रोमनीला सूद, राजन गुप्ता, मिंटू, प्रदीप एम सी, हरिश सैनी, संजीव गुप्ता, अजय कपूर, दीपक गुप्ता, नीरज शर्मा, पूनम कपूर, मोहित कपूर, प्रबल कपूर, रुद्राक्ष कपूर, पूजा कपूर, के आलावा अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here