भाजपा के कार्यकर्ता पोल खोल रैली में बढ़चढक़र लेंगे भाग : डा. रमन घई

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा जिला कार्यालय शास्त्री मार्किट में एक बैठक जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सैला खुर्द में भाजपा और अकाली दल द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरुध की जाने वाली पोल खोल रैली के आयोजन संबंधी विचार विमर्श किया गया।

Advertisements

इस मौके पर जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेेश कुमरा ने बताया कि डा. रमन घई ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपते हुए अपील की कि कार्यकर्ता बढ़ चढक़र इस रैली में हिस्सा लें। बैठक के समापन पर ऑफिस अटैंडैंट शाम लाल जी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

इस मौके पर महासचिव एडवोकेट डी.एस. बागी, सचिव एस.एम. सिद्धु, डा. राज कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष डा. राज कुमार, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष महिंदरपाल धीमान, को-आप्रेटिव सैल अध्यक्ष अनिल कोहली, मैडीकल सैल अध्यक्ष डा. वशिष्ट कुमार, सन्नी सैनी, हरमेश साहिल के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here