Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh मंत्री लालजीत भुल्लर ने गाँव नवांगाओं में 24 एकड़ पंचायती ज़मीन को...

मंत्री लालजीत भुल्लर ने गाँव नवांगाओं में 24 एकड़ पंचायती ज़मीन को कब्ज़े से मुक्त करवाया

चंडीगढ़/मूनक (संगरूर), (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने ज़िला संगरूर के कस्बा मूनक के पास के गाँव नवांगाओं में 24 एकड़ पंचायती ज़मीन को अवैध कब्ज़े से मुक्त करवाया।

Advertisements

जि़क्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पंचायती ज़मीनों को अवैध कब्ज़े से मुक्त करवाने के लिए शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ख़ुद अलग-अलग ज़िलों में जाकर इस मुहिम का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसके सार्थक निष्कर्ष सामने आ रहे हैं। गाँव नवांगाओं में विधायक लहरा बरिन्दर गोयल की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मुहिम के स्वरूप राज्य में अब तक 12000 एकड़ से अधिक ज़मीन अवैध कब्ज़े से छुड़वाकर पंचायतों को सौंपी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि लहरा हलके के अधीन आने वाले इस गाँव की यह ज़मीन पिछले लम्बे समय से अवैध कब्ज़े के अधीन थी, जिससे कब्ज़ाधारकों ने आज ख़ुद कब्ज़ा छोड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि अगले सीज़न के दौरान इस ज़मीन की खुली बोली करवाई जाएगी और उस समय कोई भी सफ़ल बोलीकर्ता चकोते पर यह ज़मीन ले सकेगा। कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने पंचायती ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े करने वालों को सख़्त ताड़ना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस मामले के प्रति बहुत गंभीर है और आने वाले समय में अवैध कब्ज़े करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायती ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े जैसी घटनाओं के लिए पिछली सरकारें ज़िम्मेदार हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंचायती ज़मीन ग्राम पंचायत को सौंप कर राजस्व के और अधिक स्रोत पैदा करने की दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अवैध कब्ज़ों के विरुद्ध मुहिम जारी रखी जाएगी। उन्होंने साथ ही ताड़ना करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने खाली करवाई ज़मीन पर फिर से अवैध कब्ज़ा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ़ भी बनती कानूनी कार्यवाही की जाएगी। विधायक बरिन्दर गोयल ने कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया और पंजाब सरकार द्वारा जोर-शोर से चलाई जा रही मुहिम की सराहना की। इस मौके पर विभाग के ज्वाइंट डायरैक्टर (शामलात सैल) स. जगविन्दरजीत सिंह संधू, एस.डी.एम. लहरा स. सूबा सिंह, डिविजनल डिप्टी डायरैक्टर पंचायत विनोद कुमार गागट, डी.डी.पी.ओ. स. सुखचैन सिंह, डी.एस.पी. स. परमिन्दर सिंह, बी.डी.पी.ओ. स. गुरतेग सिंह, सरपंच नवांगाओं स. कुलवंत सिंह और पंचायत मैंबर और गाँव-वासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here