पंजाब राज्य व्यापारी आयोग द्वारा व्यापारिक ऐसोसीएशनों के साथ मीटिंग; जायज माँगों को पूरा करने का भरोसा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के मैंबर वनीत वर्मा ने अलग-अलग व्यापारिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। 

Advertisements

मीटिंग के दौरान मैंबर ने व्यापारियों की माँगें बहुत ध्यान से सुनी और व्यापारियों की जायज माँगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि उनकी माँगें सम्बन्धित विभाग के पास हल करने के लिए भेजी जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए वचनबद्ध है और उद्योगपतियों/ उद्योगों की प्रगति के लिए सहृदय यत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा ही राज्य की ख़ुशहाली में अहम भूमिका अदा करते हैं और देश की आर्थिकता में व्यापारियों का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का अहम अंग है और व्यापारियों को पेश समस्याओं का हल पहल के आधार पर किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here