आम आदमी पार्टी लोगो की भलाई के लिए है प्रयासदत्त: कंचन देओल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री कंचन देओल ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व पंजाब सरकार पूरे प्रदेश में बेहतरीन कार्य कर रही है और आने वाले लोक सभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता उसी तरह पार्टी का प्यार देगी, जिस तरह उसने विधान सभा चुनावों में दिया था। वे वार्ड नंबर 13 के श्री राम शरणम इंक्लेव में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का हर कार्यकर्ता लोक सभा चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए जी-जान से कार्य कर रहा है।

Advertisements

कंचन देयोल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के संघर्ष के बिना कुछ संभव नहीं था, जिन्होंने दिन-रात पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब व देश के लोगों को आम आदमी पार्टी से बहुत उम्मीदें है और मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों की उन्नति, खुशहाली व खुशियों के लिए ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लोगों का आम आदमी पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास को और मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर मोनिका, काजल शर्मा, सरिता, विद्या, आरती, आशा, परमिंदर कौर, हरदीप, नीलू, ज्योति चावला, सोनिया, शोभा, राजविंदर, रविता, प्रतिभा सैनी, नीलम, कुलवंत, शशि बाला, दर्शन बग्गा, रविंदर कौर, राज कौर, राजिंदर कौर के अलावा आम आदमी पार्टी की अन्य महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here