
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़), पलक। जम्मू-कश्मीर में अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर करने में सफलता हासल की है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के अखनूर के आईबी सेक्टर में अंतराष्ट्रीय सरहद पर सुबह सुरक्षाबलों ने चार भारी हथियारों के साथ आतंकियों के समूह को भारती खेतर में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए देखा। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों पर गोलीबारी की और उनमें से एक आतंकी को ढेर कर दिया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकी की लाश को उसके साथी अंतराष्ट्रीय सरहद के पार खींच कर लो गए है।













