Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir नदी में गिरी अनियंत्रित कार, बह गए एक ही परिवार के 6...

नदी में गिरी अनियंत्रित कार, बह गए एक ही परिवार के 6 लोग, तलाश जारी

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पहाड़ी इलाके में सडक़ मार्ग से गुजर रही एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। नदी के पानी का बहाव तेज होने के कारण कार और कार सवार 6 लोग बह गए हैं जिसके लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अभी तक कार सवार लोगों का पता नहीं चल सका है। बता दें कि जिले की पाडर तहसील में गढ़ और गुलाबगढ़ इलाके के बीच भोट नाला(नदी) के पास एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

Advertisements

इस दौरान कार में मुल्क राज पुत्र रामनाथ शर्मा, मुन्नी देवी पत्नी मुल्क राज, कैलाशा देवी पत्नी चूनेलाल, अनामिका देवी पुत्री चूनेलाल, शालू देवी पुत्री नवींद्र कुमार और काके देवी पुत्री नवींद्र कुमार सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक कार और कार सवार लोगों का कोई पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here