Thursday, October 22, 2026
Home Himachal अपनी संस्कृति, संस्कार,  बोली और जड़ों  से जुड़ें रहें नौजवान :डा. पुष्पेंद्र...

अपनी संस्कृति, संस्कार,  बोली और जड़ों  से जुड़ें रहें नौजवान :डा. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। उप मंडल हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले टिवन्कल  स्टार इन्टरनेशनल  स्कूल धनेड  में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । डॉक्टर वर्मा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में कहा की हमें अपने विद्यार्थी जीवन से ही अपनी जड़ों से जुड़ा रहना चाहिए  और अपनी संस्कृति और मां बोली को कभी नहीं भूलना चाहिए। नशा रूपी जानवर जो कि समाज के लिए कलंक बन गया है उससे  दूर रहना चाहिए इसके अलावा उन्होंने कहा की प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 1 वर्ष पूर्ण होते ही अपनी 10 गारंटियों में से तीन गारंटीयां पूर्ण कर दी हैं।

Advertisements

इस अवसर पर उनके साथ बीडीसी हमीरपुर उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान ललीन आशा देवी, ग्राम पंचायत प्रधान सेर बलोनी नीलम शर्मा, उप प्रधान कुलदीप,उप प्रधान राजेश जमवाल, पूर्व प्रधान ललीन राजकुमार,  पूर्व प्रधान प्रीतम चंद, मास्टर रोशन लाल, गिरधारी लाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील कौशल बीडीसी सदस्य सतीश अमरनाथ नरोता, सुरेश कुमार उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here