Saturday, October 24, 2026
Home Himachal पञ्च परिवर्तन से समाज परिवर्तन के कार्य में लगें स्वयंसेवक: डा. मोहन

पञ्च परिवर्तन से समाज परिवर्तन के कार्य में लगें स्वयंसेवक: डा. मोहन

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम में प्रवास पर चल रहे पूजनीय सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने शिक्षार्थियों का मार्ग दर्शन करते हुए आज कहा कि भारत आदि काल से हिन्दू राष्ट्र है और यह यहाँ के हिन्दू समाज ने तय किया है। यहाँ सिकंदर आया, अंग्रेज व अन्य आक्रान्ता भी आये किन्तु यहाँ का समाज अपनी संस्कृति से जुड़ा रहा। यह जानकारी देते हुए वर्ग कार्यवाह डॉ० प्रताप जी ने बताया कि पूजनीय सरसंघचालक वर्ग में चार दिवसीय प्रवास पर आए थे व आज अपने  प्रवास के अंतिम दिवस उन्होंने शिक्षार्थियों को कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक संघ के शताव्दी वर्ष में पञ्च परिवर्तन के विषयों जैसे कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी जीवन शैली को ले कर समाज में जाएँ इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

Advertisements

स्व भाषा, भूषा, भजन, भोजन, भजन, भ्रमण इन सब में भारतीयता झलकनी चाहिये। आधुनिकीकरण बुरा नहीं होता किन्तु पाश्चात्य का अँधा अनुकरण ठीक नहीं है। डा. प्रताप सिंह ने बताया कि डा. मोहन भागवत ने आज देश महत्व के विभिन्न विषयों पर शिक्षार्थियों  की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया तथा प्रवास को पूर्ण करते हुए टिप्पर से बिदा ली। डा. प्रताप ने बताया कि अब वर्ग के समापन कार्यक्रम की तैयारी  चल रही है जो 19 जून को सायं 5 बजे होगा। 20 जून प्रातः दीक्षांत सत्र के साथ ही कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम संपन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here