सरकारी स्कूल अज्जोवाल में लोहड़ी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में लोहड़ी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों के साथ अपने विचार बांटते हुए स्कूल इंचार्ज लेक्चरर शरणदीप  कौर ने कहा कि लोहड़ी की रात परिवार और सगे-सबंधियों के साथ मिल बैठ कर हंसी-मजाक, नाच-गाना कर रिश्तों में मिठास भरने, सद्‍भावना से रहने का संदेश देती है। यह त्यौहार प्राचीन समय से मनाया जाता रहा है। लोहड़ी की महत्ता आज भी बरकरार है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पवित्र अग्नि का यह त्योहार मानवता को सीधा रास्ता दिखाने और रूठों को मनाने का जरिया बनता रहेगा।

Advertisements

यह त्योहार कृषि और प्रकृति के लिए समर्पित होता है। इस दिन किसान अपनी नई फसलों को अग्नि में समर्पित करते हैं और भगवान सूर्यदेव को धन्यवाद अर्पित करते हैं। लोहड़ी का पर्व सुख-समृद्धि और खुशियों का प्रतीक है। लोग इस त्योहार को मिलजुल कर मनाते हैं। इस मौके पर एक्टिविटी इंचार्ज सुकृति कश्यप, रजनीश, अनु आनंद, परमजीत सिंह बैंस,राजेंद्र पाल सिंह,  गुरदीप कौर, अमनदीप, शालिनी,रणजीत कौर, चरणजीत सिंह,  शीला रानी तथा मनीष कुमार भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here