Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur घर एवं बाजारों में श्री राम नाम के ध्वज लगाते समय रखें...

घर एवं बाजारों में श्री राम नाम के ध्वज लगाते समय रखें मर्यादा का ध्यानः संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम मंदिर में श्री राम लला की प्राणप्रतिष्ठा की खुशी में पूरे देश एवं विदेशों में बसे भारतीयों द्वारा दीपमाला की जा रही है तथा इस मौके पर विभिन्न स्थानों एवं संस्थाओं द्वारा भंडारे आदि के आयोजन भी किए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों द्वारा उत्साहपूर्वक विभिन्न बाजारों में श्री राम नाम के ध्वाज लगाए जा रहे हैं, जोकि इस उत्साह को और भी बढ़ा रहे हैं।

Advertisements

यह बात भारत विकास परिषद के प्रांतीय कनवीनर (नेत्रदान एवं रक्तदान) व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि बाजारों में लगाए गए श्री राम नाम के ध्वज जहां हमारी श्रद्धा एवं उत्साह को प्रकट कर रहे हैं वहीं कुछ स्थानों पर हमारी आस्था के यह ध्वज या तो झुके हुए हैं तथा या फिर सीवरेज व वेस्ट पाइप के साथ बाधें गए हैं, जिससे मर्यादा का हनन हो रहा है। इसलिए जो भी संस्थाएं या दुकानदार एवं श्रद्धालु बाजारों में यह ध्वाज लगा रहे हैं उनसे प्रार्थना है कि वह ध्वज लगाते समय मर्यादा एवं उचित स्थान का ध्यान जरुर रखें तथा जिन लोगों ने ध्वज लगाए हैं वह इनके स्थान में बदलाव करके स्वच्छ स्थान पर लगाने की कृपा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here