
-एच.डी.सी.ए. व डी.ए.वी. सीनियर-
होशियारपुर। जिला होशियारपुर का नाम रोशन करने वाले क्रिकेट खिलाड़ी आशीष घई इंदौर से अंडर-19 पंजाब टीम स्कूल नैशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर वापस लौटे। इस संबंधी जानकारी देते हुए एच.डी.सी.ए. अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने बताया कि इंदौर में हुई 61वीं स्कूल नैशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में पंजाब ने रनरअप रहते हुए सिल्वर मैडल प्राप्त किया। आशीष घई ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मैच में गोवा के खिलाफ 65 रन की पारी तथा 3 विकेट अर्जित किए। दूसरे मैच में मेजवान मध्यप्रदेश के खिलाफ 35 रन तथा 2 विकेट झटकाए। इसके पश्चात सैमीफाइनल में राजस्थान के खिलाफ 15 रन आउट की पारी खेली तथा 2 खिलाडिय़ों को आउट किया। फाइनल में भी आशीष घई ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 2 विकेट लिए और 24 रन की पारी खेली। होशियारपुर के इस होनहार युवा क्रिकेटर के शानदार प्रदर्शन से एच.डी.सी.ए. के साथ-साथ डी.ए.वी. प्रबंधक कमेटी तथा डी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल व स्टाफ में हर्ष की लहर है। आशीष घई के वापस होशियारपुर पहुंचने पर उसके कोच दलजीत सिंह व दविंदर कौर ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि 18 वर्षिय आशीष घई से जिला क्रिकेट एसोसिएशन व होशियारपुर निवासियों को बहुत उम्मीदें हैं तथा उन्होंने आशा प्रकट की कि आशीष घई अपना यही प्रदर्शन कायम रखते हुए जल्द ही पंजाब के साथ-साथ इंडिया के लिए खेलने की शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे कि आशीष घई के पिता डा. रमन घई तथा ताया करणवीर घई व बड़े भाई रमनीश घई पहले ही परिवार से क्रिकेट खेलते रहे हैं।













