Sunday, November 1, 2026
Home Sports कप्तान अर्जुन के शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन से होशियारपुर टीम विजयी

कप्तान अर्जुन के शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन से होशियारपुर टीम विजयी

cricut-22
-होशियारपुर ने मोगा की टीम को हराकर अर्जित किए 6 अंक – -अंतरजिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूल में किया टॉप –

होशियारपुर। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए दो दिवसीय मैच में जिला होशियारपुर की टीम ने जिला मोगा की टीम को 129 रन से हराकर 6 अंक अर्जित किए।

Advertisements

उक्त जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि इस जीत के साथ होशियारपुर टीम इस पूल में प्रथम स्थान पर पहुंच गई है। होशियारपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 365 रन बनाए। जिसमें कप्तान अर्जुन कुमार जौंटी ने आतशीय 141 रन की शतकीय पारी, करण चावला ने 47, इंद्रप्रीत ने 37, कुलवीर ने 34 तथा अतुल ठाकुर ने 31 रन का योदगान दिया। जिला मोगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुरजिंदर ने 6, जसदीप सिंह तथा सुखदीप ने 2-2 खिलाडिय़ों को आउट किया। 366 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी जिला मोगा की टीम केवल 276 रन ही बना सकी। जिसमें गुरजिंदर ने 130 रन की पारी खेली। होशियारपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए करण चावला व कुलवीर सिंह ने 3-3, ललित बैंस, हरप्रीत सिंह, अतुल ठाकुर व अर्जुन कुमार ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। दूसरी पारी में तेजी से खेलते हुए होशियारपुर की टीम ने 130 रन बनाकर मोगा की टीम को 220 रन का टारगेट दिया। दूसरी पारी में होशियारपुर की तरफ से अर्जुन कुमार ने 22 तथा प्रिंस आकाशदीप ने 20 रन बनाए। जीत के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मोगा की टीम केवल 91 रन ही बना सकी।

इसके साथ होशियारपुर ने 129 रन से यह मैच जीतकर 6 अंक अर्जित कर पूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी पारी में होशियारपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन कुमार ने 6, करण चावला ने 2, हरप्रीत तथा कुलवीर ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव डा. रमन घई ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए एसोसिएशन की तरफ से भविष्य में भी ऐसे ही मेहनत के साथ अनुशासन में खेलने की बात कही। इस मौके पर गौरव वालिया, पृथ्वीपाल सिंह, एच.डी.सी.ए. जिला कोच दलजीत सिंह व दविंदर कौर, बलविंदर कुमार आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here