Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur कुलदीप धामी के शानदार अर्धशतक की बदौलत सुपर जायंट्स ने 8 विकेट...

कुलदीप धामी के शानदार अर्धशतक की बदौलत सुपर जायंट्स ने 8 विकेट से जीता लीग का दूसरा मैच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर टी-20 क्रिकेट बैश  लीग में खेले गए मैच में होशियारपुर सुपर जायंट्स ने हरीकेन्स टीम को आठ विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस संबंधी जानकारी देते हुए दीपिंदर सन्नी ने बताए कि हरीकेन्स टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2  ओवरों में 142 रन बनाए। जिसमें अनिकेत ने 39, विशाल वर्मा ने 26 व अभि ने 22 रन का योगदान दिया। सुपर जायंट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकु ठाकुर व बलजिंदर काली ने 3-3, जेडी व सतिंदर ने 1-1 विकेट लिए।

Advertisements

लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी सुपर जायंट्स की टीम ने कुलदीप धामी की शानदार बल्लेबाजी, 34 गेंदों पर 65 रन की बदौलत 11.4 ओवरों में मात्र 2 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। जिसमें कृष पाण्डेय ने 38, कप्तान दीपिंदर सन्नी ने नाबाद 16 व  अंकु ठाकुर ने नाबाद 5 रन का योगदान दिया। पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप धामी को शानदार बल्लेबाजी करने पर मन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीरज सूद, रूबी शर्मा, संदीप मिंटू, कुलविंदर सिंह, नीरज कुमार, जसवंत सिंह व जसवीर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here