माता चिंतपूर्णी चौक में की गई 51 फुट ऊंचे धार्मिक ध्वज की स्थापना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माता चिंतपूर्णी चौक में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर में श्री राम लला के विराजमान होने की खुशी में युवा वाहिनी द्वारा 51 फुट ऊंचे धार्मिक ध्वज की स्थापना की गई। कन्या पूजन के पश्चात छोटी कन्याओं ने धार्मिक ध्वज चढ़ाया। इस मौके पर माता चिंतपूर्णी और जय श्री राम के जयकारों से समारोह में पूरा धार्मिक रंग देखने को मिला। बाद में हलवे और चने का लंगर भी लगाया गया।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विजय सांपला, योजना बोर्ड की अध्यक्ष कर्मजीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, कांग्रेस नेता विश्वनाथ बंटी, आप नेता संदीप सैनी, महावीर दल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, आरएसएस के नगर कार्यवाहक रिंकू महाजन, सह कार्यवाहक नरेंद्र सिंह मल्होत्रा, रोहित सुद हनी, मिंता गुर्जर, अनिल कोहली, कृष्ण लाल शर्मा, मनोज दत्त, लकी ठाकुर, पवन शर्मा, युवा वाहिनी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा, अश्विनी शर्मा बड़ा, उप प्रधान दीपक पुरी, महासचिव राजेश वर्मा, महासचिव सुखबीर सिंह मल्होत्रा, नरेंद्र कुमार, शिव प्रेशर, विकास शर्मा, विशाल गोलू ऐरी, पुनीत शर्मा, लाडी दीवाना, गौरव कक्कड़, अमित गुप्ता, सतीश शर्मा, तरसेम लाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here